दिसंबर के महीने मे इन फूलों को जरूर लगाएं | December Flower List in Hindi

आज के अपने इस लेख में हम आपको ठंडी के मौसम यानी दिसंबर के महीने में खिलने वाले फूलों के नाम बताने जा रहे हैं। यहां हम आपको उन पौधों के नाम बताएंगे जो ठंडी के मौसम में अच्छी फ्लावरिंग करते हैं। december flower list in hindi

अगर आप अपने घर के गार्डन को हरा भरा बनाना चाहते हैं और ठंडी के मौसम में अच्छे खूबसूरत फूल लगाना चाहते हैं, लेकिन आप नहीं जानते हैं कि दिसंबर के महीने में कौन से पौधे अच्छी तरह फूल देते हैं या उन पौधों की देखरेख कैसे करनी है तो हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें क्योंकि आपकी यह खोज हमारे इस लेख में पूरी हो जाएगी।

इस लेख में हमारे बताए गए सभी पौधों को आप कटिंग लेयरिंग और बीज तीनों ही तरीकों से लगा सकते हैं, तीनों ही तरीकों में आपको अच्छे से फूल मिलेंगे, जिससे आपका गार्डन देखने में और भी खूबसूरत लगेगा।

दिसंबर के महीने में खेलने वाले फूलों के नाम

Hellabore (कटुकी)

कटुकी के फूल स्वाद में कड़वे होते हैं इसलिए इन हिंदी में कटुकी कहा जाता है। इसके फूल मुख्य रूप से हरे रंग के खिलते हैं लेकिन हाइब्रिड किस्में होने के कारण यह फूल नीले पीले सफेद रंग के भी खिलते हैं। इसके फूल और पौधे बारहमासी होते हैं इसके फूलों में औषधीय गुण भी होते हैं।

Cyclamen (साइक्लेमन)

साइक्लेमेन फूलों का पौधा प्रिमरोज परिवार से संबंध रखता है। इस पौधे के फूल जड़ी बूटियों से भरपूर होते हैं, इसके पौधों में गाढ़े गुलाबी हल्के गुलाबी और सफेद रंग के फूल खिलते हैं।

Tidy Tips (टीडी टिप्स)

टीडी टिप्स के फूल को एलीगेन्स के नाम से भी जानते हैं। आमतौर पर इसमें पीले और सफेद रंग के फूल खिलते हैं इसके फूल गार्डन की शोभा बढ़ाते हैं और बहुत ही आकर्षित होते हैं।

Candytufts (कैंडीटुफ्त)

कैंडीटफ्ट के फूल का वास्तविक नाम Iberis sempervirens है, और यह Brassicaceae परिवार से संबंध रखते हैं। यह बारहमासी फूल है और यह वसंत के महीने में अच्छी तरह से फ्लावरिंग करता है। आमतौर पर इसके फूल सफेद लाल और गुलाबी रंग के होते हैं।

Straw flower (स्ट्रॉ फ्लावर)

स्ट्रो फ्लावर का वास्तविक नाम Xerochrysum bracteatum है और इनका संबंध Asteraceae परिवार से है। यह भी एक बारहमासी फूल है। इसके पौधों में सफेद बैगनी गुलाबी नारंगी पीले रंग के फूल खिलते हैं, इसके पौधों को बीजों से लगाया जाता है। इसके पौधों के फूल की खास बात यह है कि इसके फूल सूखने पर भी अपना रंग और आकार नहीं बदलते हैं।

Gazania (गजानिया)

गजानिया के फूल भी बीजों से ही लगाए जाते हैं। आमतौर पर इसके पौधों में लाल मरून पीले गुलाबी रंग के फूल खिलते हैं। यह पौधा सूरजमुखी के परिवार से जुड़ा हुआ है इसलिए इसका रंग और आकार सूरजमुखी के पौधों से मिलता है।

Begonia (बेगोनिया)

बेगोनिया के पौधे दिसंबर के महीने में अच्छी फ्लावरिंग करते हैं। आमतौर पर इसमें पीले लाल सफेद गुलाबी रंग के फूल खिलते हैं इसके फूल के आकार छोटे छोटे होते हैं और इसके पौधे को अच्छे से विकसित होने के लिए कंपोस्ट मिट्टी की जरूरत होती है।

Marigold (गेंदा)

गेंदे के फूल को आप मई के महीने से लेकर सितंबर के महीने तक लगा सकते हैं। यह फूल कई आकार और रंगों में आते हैं। गेंदे के पौधे को आप लेयरिंग, कटिंग और बीज तीनों ही तरीकों से लगा सकते हैं। गेंदे के फूल की दो प्रजाति होती है फ्रेंच और अफ्रीकन।

Cheirantus Cheiri

चेरंतूस चेरी के फूल आमतौर पर पीले और नारंगी रंग के खिलते हैं। यह फूल देखने में बहुत ही आकर्षित होते हैं इस के पौधों में फूल गुच्छों में आते हैं। इस पौधे को कटिंग और लेयरिंग दोनों तरीकों से लगा सकते हैं सबसे अच्छी बात है कि इस पौधे में खाद डालने की जरूरत नहीं पड़ती है।

Spider flower

स्पाइडर फूल के पौधों को आप कटिंग और लियरिंग दोनों ही तरीकों से लगा सकते हैं। आमतौर पर इसके पौधों में गुलाबी और सफेद रंग के फूल आते हैं, इसके पौधों में फूल गुच्छों में आते हैं। हालांकि उनके फूलों में खुशबू नहीं होती लेकिन देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं

Cinneria (सिनेरिया)

सिनेरिया के फूल देखने में बहुत ही अलग होते हैं क्योंकि इसका रंग ही इन्हें दूसरे फूलों से अलग बनाता है। इसके फूल ठंडी के सीजन में ही खिलते हैं इसलिए इसे नवंबर के महीने में लगाना चाहिए।

Daisy (गुलबहार)

डेजी के फूल को भारत में गुलबहार के नाम से जाना जाता है, सामान्य रूप से इसके फूल सफेद रंग के होते हैं लेकिन हाइब्रिड किस्म के कारण और भी कई रंग आते हैं यह फूल दुनिया के सबसे खूबसूरत फूलों में से एक हैं। सफेद गुलबहार के फूल को पवित्रता और शांति का प्रतीक माना गया है।

Coreopsis (कोरियोपसिस)

कोरियोपसिस के फूल का बोटैनिकल नाम Coreopsis spp. है। यह बारहमासी और वार्षिक फूल है, इसके फूल का रंग सुनहरा पीला, गुलाबी और बीच में भूरा होता है। इसकी पौधों को किसी भी मिट्टी में कंपोस्ट मिलाकर लगाया जा सकता है, इसके पौधे सिर्फ बीजों से ही लगते हैं, दिसंबर के महीने में लगाने पर इसमें अप्रैल के महीने तक फूल आते हैं।

Petunia (पेटूनिया)

पेटूनिया का फूल देखने में बहुत ही आकर्षक लगता है इस फूल का आकार भी थोड़ा बड़ा होता है अगर आप इसे अभी लगा देते हैं तो ठंडी में इसमें बहुत से फूल खेलेंगे। इसमें बैगनी रंग के फूल आते हैं।

आपको यह जानकारी कैसी लगी हमे कमेन्ट करके जरूर बताएं ।पेड़ पौधो के बारे मे ऐसी ही कई रोचक और उपयोगी जानकारी के लिए जुड़े रहिए ।

Leave a Comment